जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने एक वर्ष पूर्ण, क्या राजनांदगांव जिले में दिख पाया तेजतर्रार नेतृत्व?


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। एक साल का यह सफर पूरा होने के साथ ही जिले के राजनीतिक गलियारों और पार्टी के भीतर यह सवाल उठने लगा है कि क्या बीते एक वर्ष में जिला कांग्रेस को कोई तेजतर्रार नेतृत्व मिल पाया?
पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक साल में जिले के ग्रामीण और ब्लॉक स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किसी बड़े आंदोलन या आक्रामक विपक्ष की भूमिका कम ही देखने को मिली है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और स्थानीय समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने के ठोस अभियानों की कमी को लेकर संगठन के भीतर ही चर्चाएं तेज हैं।
दूसरी ओर, जिला संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते एक वर्ष में बूथ और ब्लॉक स्तर तक नई कार्यकारिणी के गठन तथा संगठन के आंतरिक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कार्यकाल के दूसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए जिला कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए क्या नई रणनीति अपनाता है?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *