ग्राम कल्लूबंजारी में शेड निर्माण कार्य का विधायक भोलाराम साहू ने किया भूमिपूजन


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड छुरिया के ग्राम कल्लूबंजारी में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा ग्रामवासियों को विकास कार्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत संरचनाओं का विकास बेहद महत्वपूर्ण है। शेड निर्माण होने से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सार्वजनिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, सरपंच श्रीमती चित्रा कोराम, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, धनश्याम ठाकुर, धिरेन्द्र निवारा, टिकराम लाउत्रे, भुवन सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल राजकुमार पटेल, श्रीमती निलेश्वरी पटेल, श्रीमती विमला पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने शेड निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह निर्माण कार्य ग्राम में सार्वजनिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *