छत्तीसगढ़ की यह धरती धन्य है, जहां से पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के माध्यम से बापू को अस्पृश्यता निवारण की प्रेरणा मिली। आज के दौर में जब हमारे युवा सोशल मीडिया और 10 सेकंड के वीडियो में व्यस्त हैं, तब हमें महापुरुषों के आदर्शों को मोटी किताबों से निकालकर छोटे और प्रभावशाली संदेशों के जरिए उन तक पहुंचाना होगा।
बाल आश्रम और राष्ट्रीय विद्यालय को शिक्षा का इतना बेहतरीन केंद्र बनाएं कि लोग यहां अपने बच्चों के दाखिले के लिए सिफारिश लगाएं। समाज के जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवारना ही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर राधा जी को उनकी नई पुस्तक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा आयोजक श्री अजय तिवारी , देवीचंद श्रीश्रीमाल , गोकुल दास , मदनलाल , राजकिशोर नथानी जी, श्री रामोतार सुरेश बजाज हरि वल्लभ गोवर्धन दास जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
