जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड छुरिया के ग्राम महाराजपुर में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन एवं नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण तथा स्ट्रीट लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए । इस अवसर पर विधायक साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं का विस्तार भी आवश्यक है। शेड निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सार्वजनिक एवं सामुदायिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी, वहीं सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजकुमार सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, सरपंच श्रीमती क्षमा तिवारी, उमेद सिंह कंवर, उपसरपंच श्रीमती सकिला कंवर, पंच क्षणीन्द्र सिंह कंवर, दीपेंद्र साहू, सुभाष कंवर, विदेशी राम कंवर, सरपंच प्रतिनिधि रमेश तिवारी, पंच श्रीमती उर्वसी साहू सहित अन्य पंचगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों कार्य गांव में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होंगे।
