राजनांदगांव जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को मिली 67 करोड़ 63 लाख रुपये की सड़क विकास की बड़ी सौगात, 40.70 किलोमीटर सड़कों का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण

जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने जताया मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं का आभार
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
राजनांदगांव। राजनांदगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 67 करोड़ 63 लाख रुपये के सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पांडेय, पूर्व सांसद व महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत समेत जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त कि है।जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजनांदगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के लिए कुल 67 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में मोतीपुर–सुकुलदैहान–मोहारा मार्ग के 14.20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के लिए 32 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में गुण्डरदेही–उमरवाही–गोडलवाही–मटिया–करमरी मार्ग के 26.50 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 34 करोड़ 68 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40.70 किलोमीटर सड़क का उन्नयन किया जाएगा। जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक साल अंदर राजनांदगांव जिले के अनेकों संडक निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। विष्णुदेव साय साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है।इन विकास कार्यों से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने, मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में काफी सहूलियत होगी।

श्रीमती वैष्णव ने कहा कि सड़क विकास किसी भी क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार होता है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।राजनांदगांव एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लिए मिली यह बड़ी सौगात क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन सड़कों के निर्माण एवं मजबूतीकरण से आने वाले समय में क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

67 करोड़ 63 लाख रुपये की इस ऐतिहासिक स्वीकृति से राजनांदगांव जिले के विकास को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी। गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने तथा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।सड़कें मजबूत होंगी, गांव समृद्ध होंगे और राजनांदगांव जिला विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *