अस्मिता रग्बी स्टेट लीग में बिलासपुर और कोरबा की टीमों का दबदबा

रायपुर(Raipur) अस्मिता रग्बी स्टेट लीग 2026 स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा रायपुर में आज अंतिम दिन खेला गया। जिसमें सब-जूनियर अंडर-15 बालिका एवं सीनियर महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में लेफ्टिनेंट डाॅ ओमजी गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ डॉ. सुनील भोई क्रीड़ा अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

रग्बी लीग के सब-जूनियर बालिका एवं सीनियर महिला वर्ग के अंतिम मुकाबले के नतीजे – सब-जूनियर बालिका वर्ग में बिलासपुर ने बालोद को 15 – 0 से, बेमेतरा ने रायपुर को 5-0, कोरबा ने दुर्ग को 5-0 , महासमुंद ने राजनांदगांव को 27-5 से, बिलासपुर ने बेमेतरा को 25-0 से, कोरबा ने महासमुंद को 10-7 से, महासमुंद ने बेमेतरा को 30-0 से, बिलासपुर ने कोरबा को 27-0 से पराजित किया।सीनियर महिला वर्ग में राजनांदगांव ने दुर्ग को 20-5 से, बिलासपुर ने बालोद को 29-0 से, रायपुर ने धमतरी को 32-0 से, बिलासपुर ने रायपुर को 26-0 से, कोरबा ने बेमेतरा को 24-5 से हराया। रायपुर ने बेमेतरा को 10-0 से, कोरबा ने बिलासपुर को 15-5, से शिकस्त दी।

सब जूनियर वर्ग में बिलासपुर विजेता टीम रही तथा रनर अप प्रथम कोरबा तथा द्वितीय महासमुंद टीमें रहीं। सीनियर वर्ग मैं कोरबा विजेता टीम बनी। प्रथम रनर अप बिलासपुर व द्वितीय रनर रायपुर की टीम बनीं। छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अयाज अहमद खान ने बताया कि इस लीग द्वारा छत्तीसगढ़ रग्बी की महिला खिलाड़ियों को उनके अथक परिश्रम से पूरे देश में नई पहचान दिलाना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *