प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर(Raipur)छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 20 नवंबर को नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके पंचवटी निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का आत्मीय सानिध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री का अद्वितीय समर्पण, विकसित भारत का संकल्प और प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति उनका आत्मीय भाव सभी को नई ऊर्जा एवं जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उनका मार्गदर्शन जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं गुरु खुशवंत साहेब जी सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण उपस्थित रहे।

समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में सहभागिता

इसी क्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प’ समाज कल्याण मंत्रियों की कार्यशाला के दूसरे दिन भी सहभागिता की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं डॉ. विनय सहस्रबुद्ध का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं गुरु खुशवंत साहेब सहित विभिन्न राज्यों के समाज कल्याण मंत्रीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान, सामाजिक सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों एवं अनुभवों को साझा करने के माध्यम से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त प्रेरणा के साथ छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा तथा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। हमारा संकल्प है कि विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *