अवैध उत्खनन नागर कोहरा मे JCB और हाइवा जब्त, छुरिया क्षेत्र के गांवों में अवरेत-मुरुम माफियाओं पर कार्यवाही की मांग?अवैद्य रेत मुरूम खनन कार्यवाही से मचा क्षेत्र मे हड़कंप?


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया। ?कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर ग्राम नागर कोहरा में अवैध मुरुम उत्खनन एवं परिवहन के मामले में एक JCB और एक हाइवा वाहनों को जब्त किए जाने की कार्यवाही से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, छुरिया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से कथित रूप से जारी अवैध रेत एवं मुरुम उत्खनन पर कार्यवाही को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल?
छुरिया क्षेत्र के ग्राम खोमा , बम्हनी चारभाटा,घोघरे ,लालूटोला, कल्लूटोला, शिकारी महका और हालेकोसा सहित आसपास के गांवों में अवैध रेत एवं मुरुम उत्खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन गतिविधियों पर स्थानीय स्तर पर कभी-कभार कार्यवाही तो होती है, लेकिन इसका स्थायी असर दिखाई नहीं देता। नतीजतन, अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि खनिज और राजस्व विभाग नियमित निगरानी करें तथा शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई हो, तो सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके विपरीत, कार्यवाही केवल कुछ स्थानों तक सीमित रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास हितग्राही भी महंगी निर्माण सामग्री से परेशान?
अवैध उत्खनन और निर्माण सामग्री के कारोबार को लेकर ग्रामीणों के बीच एक और चिंता सामने आ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हों या निजी मकान का निर्माण कराने वाले परिवार, रेत और मुरुम की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों की मनमानी के कारण निर्माण सामग्री महंगे दामों पर खरीदने की स्थिति बनती है। हालांकि, कीमतों और कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति की जांच आवश्यक है।
उच्चस्तरीय टीम गठित कर जांच कराने की मांग
क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है छुरिया क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरुम उत्खनन की शिकायतों की जांच के लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की जाए। खोभा , बम्हनी चारभाटा , बजरंगपुर,घोघरे ,लालूटोला, बजरंगपुर,कल्लूटोला, शिकारी महका, और हालेकोसा सहित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाए।
ग्रामीणों की मांग है कि अवैध उत्खनन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही, उत्खनन स्थलों, परिवहन में लगे वाहनों और खनिज की रॉयल्टी संबंधी दस्तावेजों की जांच भी की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके।
कार्यवाही चुनिंदा स्थानों तक सीमित क्यों?
नगर कोहरा में JCB और एकहाइवा वाहनों की जब्ती प्रशासन की सक्रियता का संकेत है। अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इसी तरह की सख्ती छुरिया क्षेत्र के अन्य गांवों में भी दिखाई देगी। जिला प्रशासन और खनिज विभाग यदि शिकायतों पर निष्पक्ष एवं नियमित कार्यवाही करते हैं, तो अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के साथ आम लोगों को भी राहत मिल सकती है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *