रायपुर(Raipur)18 नवंबर 2026: भाजपा सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ हड़ताल का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादाखिलाफी एवं जन विरोधी रवैया के चलते अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज, हर वर्ग में सरकार के खिलाफ गुस्सा है, गहरी नाराजगी है। सरकार के खिलाफ अनेको कर्मचारी संगठन हड़ताल में है, हर कोई अपनी समस्या का हल नहीं होना एवं भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर शासकीय कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। पटवारी अपनी जायज मांग को लेकर एक महिने से हड़ताल पर है। डीएड अभ्यर्थी एक साल से हड़ताल पर है, शिक्ष मंत्री के बंगले का घेराव करने को मजबूर है। उठ रही आवाज से घबराई भाजपा सरकार अब अंग्रेजों की तरह दमनकारी कार्यवाही कर रही है। पुलिस तंत्र का उपयोग कर आंदोलनकारियों पर लाठियां चलवा रही है, उन्हें जेल में बंद कर रही है, डरा-धमका रही, फर्जी मुदकमे दर्ज कर लोकतंत्र के अधिकारों का दबावपूर्वक हनन कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी रायपुर का धरना स्थल तूता में विभिन्न संगठनों के आंदोलनों के कारण जगह छोटा पड़ जा रहा है। 24 घण्टा वहां धरना प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में वोट चोरी, किसानों की धान खरीदी, महंगी बिजली, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के रोजगार की समस्या एवं सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रही है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के कारण मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, सी.एस.एफ अभ्यर्थी आंदोलन पर जा रहे। किसान भी धान नहीं बिकने से नाराज होकर सड़को पर प्रदर्शन रहे, जंगल बचाने आदिवासी संघर्ष कर रहे है। ये सरकार आवाज सुन नहीं रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश में अराजक स्थिति निर्मित हो गई है।
