बिहान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं, आमसभा में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा ग्रामीण विकास, किरण रविन्द्र वैष्णव ने गांव की महिलाओं से किया संवाद
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
/छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित ग्राम संगठन सम्मेलन में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने की साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, जनपद पंचायत छुरिया सदस्य श्रीमती चुनिया बाई कंवर , श्रीमती क्षमा तिवारी संरपंच ग्राम पंचायत महाराजपुर, श्री टीकम दास साहू ग्राम पटेल,श्रीमती नीपा साहू अध्यक्ष ग्राम संगठन, श्रीमती चुन्नी कंवर कोषाध्यक्ष, श्रीमती मंजू बाई कंवर कोषाध्यक्ष, श्रीमती शारदा कंवर, श्रीमती मिथलेश कंवर, श्रीमती सकिला बाई कंवर, श्रीमती लता साहू समेत महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से संवाद करते हुए उनके कार्यों, आजीविका गतिविधियों एवं समूह के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं का संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना गांव के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने, स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों से जुड़ने तथा अपने समूहों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से ही गांव के विकास को नई गति मिल सकती है। साथ ही कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद व जनपद सदस्य श्रीमती चुनिया बाई कंवर व सरपंच श्रीमती क्षमा तिवारी व ग्राम पटेल ने भी संबोधित किया।ग्राम संगठन सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *