रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी WRS दशहरा मैदान में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने DRM श्री दयानन्द जी के साथ रावण दहन स्थल का भूमिपूजन किया एवं निरीक्षण किया।इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने रावण दहन स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, रावण दहन स्थल सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि दशहरा केवल एक पर्व नहीं, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर मर्यादा की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाला यह पर्व समाज को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि इस बार भी WRS दशहरा मैदान में दशहरा महोत्सव को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित रूप से मनाया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में भी खासा उत्साह है।विधायक मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय के संदेश के साथ इस वर्ष का दशहरा महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
