डोंगरगढ़ ब्लॉक प्रभारी राजकुमार सिन्हा ने ली बैठक: 8 तारीख को राजनांदगांव कलेक्ट्रेट मार्च?डोंगरगढ़ कांग्रेस की बड़ी तैयारी, विधायक भी रहीं शामिल?


(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया जानकारी अनुसार प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दिशा-निर्देशानुसार डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों और मतदाता सूची में SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के विरोध में 8 तारीख को राजनांदगांव कलेक्ट्रेट तक निकाले जाने वाले विशाल विरोध मार्च की रणनीतिक तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजकुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।
इस विरोध रणनीति बैठक में डोंगरगढ़ विधायक भी विशेष रूप से शामिल हुईं। विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मतदाता सूची में धांधली और जनता के अधिकारों से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डोंगरगढ़ ब्लॉक से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को राजनांदगांव विरोध मार्च में शामिल होने का आह्वान किया?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *