छूरिया नगर पंचायत: नेताप्रतिपक्ष पद के लिए बढ़ा सस्पेंस, पार्षद दबीज ख़ान के बाद अब पार्षद सोनू ख़ान का नाम भी रेस में?


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया। नगर पंचायत छूरिया में नेताप्रतिपक्ष पद की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गई है। राजनीतिक सूत्रों से अभी-अभी मिली बड़ी जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले जहां संगठन की ओर से केवल पार्षद दबीज ख़ान के नाम की ही चर्चा चल रही थी, वहीं अब समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं?
विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि संगठन की ओर से अब पार्षद सोनू ख़ान के नाम पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है और वे भी नेताप्रतिपक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं। एक ही पद के लिए कांग्रेस के इन दो मौजूदा पार्षदों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति का पारा गरमा गया है। अब संगठन किस पार्षद के नाम पर अंतिम मुहर लगाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *