छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता को बिहार की राजधानी पटना में मिला ‘शौण्डिक राष्ट्रीय गौरव सम्मान

// गांधी जयंती को विद्यापति भवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सुड़ी महासभा के मंच पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता को ‘शौण्डिक राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, विधायक संजीव चौरसिया एवं कार्यक्रम संयोजक श्री प्रहलाद पूर्वे सहित नेपाल, झारखंड, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से आए जनप्रतिनिधि के मौजूदगी में अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।यह सम्मान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के सूड़ी-शौण्डिक समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आज बिहार सरकार में समाज के दो मंत्री व दो विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री, श्री अरूण शंकर प्रसाद जी श्रम कल्याण कैबिनेट मंत्री, डॉ. प्रकाश चंद्रा जी विधायक ओबरा विधानसभा एवं उपनेता बिहार सरकार, बैजनाथ प्रसाद रिगा विधानसभा समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे है।यह सम्मान-उपलब्धि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सामाजिक बंधुओं की एकता एवं विकास को समर्पित है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *