मीडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने

राजनांदगांव जिले से तीन पत्रकार आबू रवाना।


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड में 09 सितंबर से 13 सितंबर तक मीडिया का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें ” श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मिडिया व समाज में शांति एकता और विशवास को बढावा देने के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका विषय पर चर्चा होगी।
यह कार्यक्रम ब्रह्माकु‌मारीज दिव्य अनुभूत्ति हाल “मान सरोवर “आबू रोड राजस्थान में होगा। इसमें पूरे भारत के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए देश भर से लगभग 1000 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही नेपाल, भुटान, फ्रांस, के मिडिया से जुडे मीडिया प्रतिनिधि भी सामिल होंगे ।
इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में राजनांदगांव से बरिष्ठ पत्रकार दैनिक अमर छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक सी.एल. जैन(सोना), सबेरा संकेत के छुरिया संवाददाता एवं प्रेस क्लब छुरिया के उपाध्यक्ष शिशुपाल साहू और नादगांव टाईम्स के संवाददाता रूपेन्द साहू शामिल होने 8 सितंबर को पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से रवाना हुए। उपरोक्त जानकारी राजनांदगांव सेवा केंद्र के मीडिया प्रभारी ब्रह्मा कुमार मुरलीधर सोमानी भाई ने दी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *