नव पदस्थ बीइओ का जागरुक शिक्षाका संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने किया स्वागत

(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया //-
विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नव पदस्थ बीइओ जितेंद्र कुमार उईके ने आज 9 सितंबर 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने नव पदस्थ बीइओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा कि नए विकासखंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार उईके द्वारा जॉइनिंग करने पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नए कलेवर में काम होंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
उक्त स्वागत सत्कार से प्रसन्न होकर बीईओ जितेंद्र उइके ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभागीय कार्यों में शिक्षक संगठन से सहयोग करने की अपील की। चूंकि आज अचानक कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी मिलते ही प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू द्वारा बीईओ आफिस पहुंचकर नए बीईओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
आगामी दिनों में संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर नव पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।=============
छुरिया //-
विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नव पदस्थ बीइओ जितेंद्र कुमार उईके ने आज 9 सितंबर 2026 को कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने नव पदस्थ बीइओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने कहा कि नए विकासखंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार उईके द्वारा जॉइनिंग करने पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय में नए कलेवर में काम होंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
उक्त स्वागत सत्कार से प्रसन्न होकर बीईओ जितेंद्र उइके ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभागीय कार्यों में शिक्षक संगठन से सहयोग करने की अपील की। चूंकि आज अचानक कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी मिलते ही प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू द्वारा बीईओ आफिस पहुंचकर नए बीईओ का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
आगामी दिनों में संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर नव पदस्थ बीईओ जितेंद्र कुमार उईके ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *