मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेंआयोजित बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया। इस बैठक में श्री साव ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के आह्वान पर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि, इसकी शुरुआत राजधानी रायपुर से 10 अगस्त को होगी।

श्री साव ने कहा कि, इस ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा सभी वर्ग के लोगों, स्वयंसेवी संस्था, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन, अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा रायपुर में निकलेगी।

उन्होंने कहा कि, पार्टी हर घर तिरंगा अभियान भी चला रही है, ताकि पूरे देश और प्रदेश में राष्ट्र भक्ति का भाव जागृत हो। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण कर उनके सपनों का भारत निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ेंगे। इससे राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करेंगे। इस वर्ष बस्तर जो नक्सल मुक्त हुआ है, वहां विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा करने की योजना है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, राजधानी रायपुर में राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा तेलीबांधा तालाब से जय स्तंभ चौक तक निकलेगी। वहीं प्रदेशभर में घर-घर तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *