रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को चोकार धानी, रायपुर में किया गया।**इस विशेष आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना तथा सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक सांस्कृतिक मंच पर एकत्रित कर आपसी भाईचारे और आत्मीयता को मजबूत करना है।**कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी वातावरण के बीच रंगारंग प्रस्तुतियां, लोक संस्कृति की झलक एवं सावन-तीज के उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।**कार्यक्रम के दौरान सावन बाजार, घूमर प्रस्तुति, सेल्फी ज़ोन, रील एरिया, राजस्थानी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद तथा लकी ड्रॉ जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गयी। उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए यादगार अनुभव बनें।**क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता, सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नेहा जैन ने सभी सदस्यों से पारंपरिक परिधान में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाया।* *कार्यक्रम का संदेश है—”सावन की फुहार, तीज की बहार, संस्कृति का श्रृंगार, मिलन का त्योहार।” यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का उत्सव हुआ जिसमें सभी प्रतिभागी संस्कृति और उत्सव के रंगों में सराबोर हुए।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *