भाजपा नेता ने पूर्व विधायक छन्नी साहू पर गाली-गलौज का लगाया आरोप, थाने में कार्रवाई की मांग


ख़बर छत्तीसगढ़ से जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू ने थाना प्रभारी छुरिया को लिखित शिकायत सौंपकर पूर्व विधायक छन्नी साहू के खिलाफ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत में घटना की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को ग्राम क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू द्वारा कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा गाली-गलौज की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस घटना से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू ने अपने आवेदन में कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधि अनुसार उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उल्लेखनीय है कि यह शिकायत पुलिस को सौंपा गया एक पक्ष का आरोप है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी तथा पूर्व विधायक छन्नी साहू का पक्ष सामने आना शेष है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *