कांग्रेस की एकजुट ताकत का असर: भाजपा कार्यकर्ता पर हों सकतीं हैं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दिखी संगठन की शक्ति


ख़बर छत्तीसगढ़ से जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस नेताओं की अभूतपूर्व एकजुटता का असर आखिरकार देखने को मिला, जब लंबे समय से विवादों में घिरे भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ प्रशासन को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करनी पड़ी। वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह संगठित होकर मोर्चा संभाला, उसने न केवल राजनीतिक संदेश दिया बल्कि संगठन की ताकत का भी प्रदर्शन किया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की सामूहिक रणनीति और लगातार बनाए गए दबाव के कारण प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब संगठन एकजुट होकर मैदान में उतरता है तो उसका असर प्रशासनिक निर्णयों तक दिखाई देता है?

हालांकि ?कांग्रेस के अंदरूनी हलकों में पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके रवैये से दूरी बनानी शुरू कर दी है। यही वजह है कि पार्टी के भीतर एक वर्ग अब उनसे किनारा करता नजर आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की सामूहिक एकता जहां मजबूत हुई है, वहीं कुछ नेताओं की व्यक्तिगत कार्यशैली संगठन के भीतर असहजता का कारण भी बन रही है।

कुल मिलाकर भाजपा कार्यकर्ता पर हुई कार्रवाई ने खुज्जी की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है और कांग्रेस इसे अपनी संगठनात्मक ताकत तथा जनदबाव की जीत के रूप में देख रही है इस पूरे प्रदर्शन में वर्तमान विधायक भोलाराम साहू जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव पूर्व विधायक छन्नी चंदू चुम्मन साहू राहुल तिवारी जावेद मेमन
तरूण सिन्हा ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ललित साहू पार्षद रोशन रजक पार्षद सोनू ख़ान पार्षद मनोज यादव पूर्व पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी राधेश्याम ठाकुर पार्षद वसीम खान पार्षद भावना ठाकुर शकील कुरेशी अमित अग्रवालप्रमुख रूप से शामिल रहे!

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *