रायपुर । राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल ने आज निवेदिता साहू को सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया । संचालक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

रायपुर । राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल ने आज निवेदिता साहू को सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया । संचालक मंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

मीडिया सिटी में छत्तीसगढ़ सहकारिता अधिनियम के विरुद्ध कार्य करने वाले सदस्यों के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने जाँच के आदेश दिए हैं।संचालक मंडल ने उसका स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया सिटी में पत्रकारों के परिवार निवास करते हैं । ऐसे शान्त और पारिवारिक कॉलोनी के माहौल को बिगाड़ने वालों को बख्शा नही जाएगा ।

संचालक मंडल के सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि राज्य सरकार ने राजधानी पत्रकार गृह निर्माण समिति को रियायती दरों में यह जमीन “लीज” पर दी है । इसलिए सहकारिता अधिनियम के सभी नियम और उपनियम मीडिया सिटी में कड़ाई से लागू होंगे । राज्य सरकार को यह अधिकार है कि वह सहकारिता अधिनियम का उल्लंघन करने वाले सदस्यों के प्लॉट की लीज़ (रजिस्ट्री ) कभी भी निरस्त कर सकती है ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीडिया सिटी की साख को बिगाड़ने और संचालक मंडल के मान-सम्मान की हानि पहुँचाने वाले तथा संचालक मंडल की अनुमति के बगैर अवैध बैठक कर फर्जी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष घोषित करने वाले सभी सदस्यों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रेम पाठक, उपाध्यक्ष श्रीमती निवेदिता साहू, संचालक सुशील अग्रवाल, संतोष साहू, चंदन साहू, संजय शुक्ला, संजीव वर्मा एवं दानसिंह देवांगन उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *