विनोबा कार्यक्रम के अंतर्गत छुरिया विकासखंड में दो स्टार टीचर्स का सम्मान


ख़बर छत्तीसगढ़ जसीम (कुरैशी)
छूरिया विनोबा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु छुरिया विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय स्टार टीचर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री उपेंद्र कुमार रामटेके (शासकीय प्राथमिक शाला अमगांव, संकुल–बम्हनी चारभाठा) एवं श्री हेमलाल साहरे (शासकीय प्राथमिक शाला बजरंगपुर, संकुल–मोरकुटुम) को स्टार टीचर सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में श्री ठाकुर (ABEO, छुरिया) एवं श्री वीरेन्द्र कुमार साहू (BRC, छुरिया) ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विनोबा कार्यक्रम के जिला समन्वयक नरेंद्र साहू एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

जिले में संचालित विनोबा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक अपनी नवाचारी शिक्षण-अधिगम गतिविधियों को विनोबा ऐप पर साझा करते हैं। इन गतिविधियों के आधार पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन कर उन्हें स्टार टीचर सम्मान प्रदान किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित करना है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *