क्षेत्र के विभिन्न मांगों और समस्याओं से कराया अवगत मिला महत्वपूर्ण आश्वासन
(ख़बर छत्तीसगढ़ जसीम कुरैशी)
छुरिया: छुरिया क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम.डी ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष अनु जन जाति मोर्चा,चंद्रिका प्रसाद डडसेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया के साथ भेषबाई साहू सभापति,नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष,कुमारसाय साहू,पप्पू साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आंतरिक भागों के सड़क, जलजीवन मिशन अंतर्गत अधूरे पड़े निर्माण कार्यों , सिंचाई अंतर्गत नहर शाखा लाइनिंग कार्य,टिपानगढ़ बांध के प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई हैं,किसानों के स्थाई विद्युत कनेक्शन, शिक्षा के क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों, सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही तथा कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया तथा छुरिया क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
