जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने संवारी वृद्धा फुलेसर बाई की जिंदगी,घर तक पहुंचाई बिजली

वृद्धा महिला ने दिया आशीर्वाद,ग्रामीणों ने जताया आभार
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : विकासखंड के ग्राम पंचायत टिपानगढ़ में रहने वाली वृद्धा गरीब महिला फुलेसर बाई साहू उम्र 70 वर्ष जिनके पति गुजरे लगभग पंद्रह साल हो गए,उनके पुत्र ने उसे अलग कर दिया वह महिला अपने आवास में अकेली चिमनी के भरोसे जिंदगी निकाल रही थी,एक दिन जनपद अध्यक्ष संजय को उसी गांव के रहने वाले दरबार साहू ने महिला के आप बीती को बताया इस पर जनपद अध्यक्ष संजय ने तुरंत उनके घर पहुंचे तो देखा आज भी अंधेरे में जीने को मजबूर वृद्धा माता के घर बिजली लगाने का संकल्प लिया और आर्थिक मदद भी किया साथ ही महज दस दिनों के भीतर उनके घर में बिजली लगवा दी,उनके घर में लाइट जलते ही फुलेसर बाई के आंखों में आंसू आ गई और मौके पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा को उनके सर में हाथ रख आशीर्वाद दिया “गरीब एवं एकाकी बुजुर्ग महिला के घर बिजली कनेक्शन लगने से उनके जीवन में खुशियों की नई किरण आई है। वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही महिला को संजय सिन्हा के विशेष प्रयासों से यह सुविधा प्राप्त हुई। बिजली उपलब्ध होने से अब उनके दैनिक कार्य अधिक सुगमता से हो सकेंगे तथा उन्हें रात के समय भी सुरक्षा और सुविधा का अनुभव होगा। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना उनका संकल्प है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर सिन्हा को आशीर्वाद दिया और कहा कि उनके घर में पहली बार विकास की रोशनी पहुँची है।” इस अवसर पर श्रीमति स्वाति मंडावी सरपंच टीपानगढ़,दरबार साहू, जेठकुमार साहू, परदेशी साहू,राम प्रसाद नेताम,श्रीराम साहू,संदीप सरकार,लीलाधर साहू,बंशी,अरविंद मंडावी सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *