आस्था,संस्कृति और सामाजिक एकता का पावन उत्सव रामधुनी : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : वनांचल के ग्राम गेरूघाट में शिव पार्वती रामधुनी समिति द्वारा तृतीय वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई । समापन अवसर के मुख्यातिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व अध्यक्षता उभे राम मंडावी जनपद सदस्य विशेष अतिथि के रूप में नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया,राजेश्वर ध्रुवे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति छुरिया, श्रीमती ललेश्वरी धावड़े सरपंच,उमेश सेवता रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आज हम सभी रामधुनी कार्यक्रम को देखने लिए एकत्रित हुए है,यह केवल भजन कीर्तन का आयोजन नहीं,बल्कि हमारे आस्था,संस्कृति और सामाजिक एकता का पावन अवसर है । जब हम सब मिलकर राम नाम का स्मरण करते है,तब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा,शांति और भक्ति का संचार होता है । रामधुनी का बड़ा महत्व यह है कि यह लोगों को जोड़ती है,यह जाती वर्ग ऊंच नीच या किसी प्रकार का भेद नहीं होता है ।सभी लोग एक साथ बैठकर प्रभु का नाम बजते है । यही हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है । आगे उभे राम मंडावी ने कहा कि जब मन अशांत हो,जीवन में कठिनाइयां हो,तब प्रभु का स्मरण हमें आत्मबल देता है । रामधुनी से मन को शांति मिलती है । इस कार्यक्रम में आसपास की ग्रामीणों की काफी संख्या में मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *