धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल का शॉर्टेज,करोड़ो की लूट,जांच कर कार्यवाही करे- भाजपा कुही सोसायटी के गुनहगार कब होंगे गिरफ़्तार ब्लाक महामंत्री ललित साहू


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया के महामंत्री ललित साहू ने धान खरीदी को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि धान खरीदी के मामले में अपने आप को अव्वल बताने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार खरीदे गए धान की सुरक्षा नही कर पाई धान खरीदी केंद्रों के जिन अधिकारियों के ऊपर धान खरीदी कर शासन प्रशासन को लाभ पहुंचाने का जिम्मेदारी होती है वे लोग ही भाजपा के कुछ नेताओं व अधिकारियों के संरक्षण में धान को खरीदी केंद्रों से अवैध रूप से उठाकर बाहर बेचने व बिना धान खरीदी के ही कूटरचित द्वारा शासन को चुना लगाने का काम किया गया है जो कि गंभीर अपराध है,आखिर इन्हें किनका संरक्षण प्राप्त है ?राजनांदगाँव जिले में विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी केंद्रों में 65 हजार क्विंटल से अधिक जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ से भी ज्यादा का शॉर्टेज आना बड़ी लापरवाही को प्रदर्शित कर रही है ,छुरिया तहसील के कुहीकला में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व भाजपा नेता के संरक्षण में 64 लाख,लाल बहादुर नगर तहसील के बागरेकसा में 53 लाख,डोंगरगढ़ तहसील के मोहारा सोसायटी में 30 लाख सहित पूरे राजनांदगाँव जिले में 20 करोड़ से ज्यादा धान की हेरा फेरी का मामला सामने आना जिला प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत को दर्शाता है,यह लापरवाही तब सामने आई है जब प्रदेश की भाजपा सरकार समय पर धान की खरीदी व उठाव करने का दावा कर रही है ,समय पर खाद उपलब्ध नही कराने वाली भाजपा सरकार व जिला प्रशासन धान खरीदी के समय किसानों के घर जाकर धान की जांच कर रहे थे व धान न पाए जाने पर किसानों के ऊपर रकबा समर्पण का दबाव बना रहे थे लेकिन धान खरीदी के बाद जिला प्रशासन,भाजपा नेताओं व अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के सामने ही असहाय व आत्मसमर्पित नजर आया जिसका परिणाम इस तरीके से धान खरीदी केंद्रों में गड़बड़ी के रूप में दिखाई दे रही है।ज्ञात है कि पिछले साल भी कवर्धा जिले में करोड़ो के धान को मुसवा खा गया था लेकिन इस बार भाजपा नेताओं व सोसायटी के अधिकारी ,कर्मचारियों द्वारा ही किसानों से खरीदे गए धान पर अपना हाथ साफ कर लिए जिसका परिणाम करोड़ो के शॉर्टेज के रूप में दिखाई दे रहा है,ब्लाक महामंत्री ललित साहू ने कहा कि इस गड़बड़ियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे निकट भविष्य में ऐसे कृत्य की पुनरावृत्ति किसी के द्वारा भी न किया जाए।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *