(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के महाराष्ट्र सीमा से सटे ग्रामपंचायत टिपानगढ़ के आश्रित गांव केशोखैरी में स्वच्छताग्रही दीदियों को ई रिक्शा प्रदान किया गया है । इस अवसर पर मुख्यरूप रूप एम डी ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष अनु जन जाति मोर्चा,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, श्रीमती बीरम बाई मंडावी,खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा, श्रीमती हेमिन साहू जनपद सदस्य,श्रीमती स्वाति मंडावी सरपंच, गैंदाटोला मौजूद रहे । श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वच्छता किसी भी सभ्य समाज की पहचान होती है। बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या के कारण कचरे की समस्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ई-रिक्शा द्वारा कचरा संग्रहण एक आधुनिक, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल समाधान बनकर उभरा है। जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि ई-रिक्शा बैटरी से चलने वाला वाहन है, जिससे धुआँ और प्रदूषण बहुत कम होता है। पहले कचरा ढोने के लिए डीज़ल या पेट्रोल वाले वाहन उपयोग किए जाते थे, जिनसे वायु प्रदूषण और शोर बढ़ता था। लेकिन ई-रिक्शा न केवल प्रदूषण कम करता है, बल्कि संकरी गलियों और मोहल्लों में आसानी से पहुँचकर घर-घर से कचरा एकत्र कर सकता है, स्वच्छता ग्रही दीदियों को ई रिक्शा मिलने खुशी जाहिर की है । इस कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य बीरम बाई मंडावी, खिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डोमेन पटेल,रामकुमार मंडावी, एस कुमार सिन्हा,दरबार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
