पिछले एक सप्ताह से आंदोलन पर थे क्षेत्रवासी।
पूर्व विधायक छन्नी साहू व प्रदेश किसान संघ,सर्व आदिवासी समाज ने दिया था समर्थन।
विभिन्न आडंबर करने वालों का नहीं चला?
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के गैंदाटोला नुन्हाटोला मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए नुन्हाटोला व आसपास के महिलाओं व क्षेत्रवासियो द्वारा पिछले आठ दिनों से किये जा रहे आंदोलन पर अब विराम लग गया,कड़ी तेज धूप में दिन रात आंदोलन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले महिलाओं व पुरुषों को मनाने के लिए आज आबकारी विभाग व प्रशासकीय अधिकारीगण पहुंचे जहां वे आंदोलकारियों के मांगों पर अपनी सहमति जताते हुए गैंदाटोला-नुन्हाटोला मार्ग संचालित शराब दुकान को स्थायी रूप से बंद कर आंदोलन को समाप्त कराया ।
प्रदेश किसान संघ,सर्व आदिवासी समाज व पूर्व विधायक ने दिया था समर्थन
गैंदाटोला-नुन्हाटोला मार्ग पर स्थित शराब दुकान से नुन्हाटोला व आसपास की महिलाएं बहुत परेशान थी आय दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़, स्कूली छात्राओं से दौड़ाने जैसे घटनाएं सामने आई थी जिसके विरोध में चल रहे इस आंदोलन को प्रदेश किसान संघ ,पूर्व विधायक छन्नी साहू,सर्व आदिवासी समाज,श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था ने अपना समर्थन दिया था,जिससे आंदोलकारियों के पक्ष में परिणाम देने के लिए प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था।
शराब दुकान हटाने के लिए समर्थन देने वाली पूर्व विधायक के पुतला दहन से थे आक्रोशित ।
आंदोलन पर बैठी महिलाओं ने शराब दुकान को हटाने हेतु समस्त समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आंदोलन को समर्थन देने की अपील किये थे इस क्रम में कई सामाजिक पदाधिकारी इस आंदोलन का हिस्सा बने खुज्जी क्षेत्र के पूर्व विधायक छन्नी साहू ने भी अपना समर्थन दिया,जिसके विरोध में गैंदाटोला के कुल लोगो द्वारा पूर्व विधायक व उनके पति का पुतला दहन कर दिए जिससे शराब दुकान को हटाने के लिए आंदोलन में बैठी महिलाएं व क्षेत्रवासी और आक्रोशित हो गए और आंदोलन को नया रूप देते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अपनी पीड़ा को बताने की योजना बना लिए व गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री निवेदन यात्रा निकालने वाले थे।
लंबे संघर्ष का सुखद परिणाम, क्षेत्रवासियो में जश्न का माहौल
गुरुवार की सुबह से आंदोलन स्थल पर आंदोलकारियों की हलचल बढ़ गई थी,क्षेत्र के अलग अलग गांव के हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष बच्चे सहित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे इसी बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व गैंदाटोला नुन्हाटोला मार्ग पर स्थित शराब दुकान को बंद करने की घोषणा आंदोलन समाप्त करने की अपील की जिसपर ग्रमीणों ने अपनी सहमति देते हुए आंदोलन को समाप्त कर दिया।
धरनास्थल पर महिला किसान सम्मेलन का आयोजन,किसान संघ के संयोजक ने रखी विभिन्न मांग।
प्रदेश किसान संघ द्वारा धरनास्थल पर ही महिला किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमे प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने शराब दुकान हटाने,खाद की कलाबाजरी बंद कर समुचित खाद उपलब्ध कराने व समर्थन मूल्य में वृद्धि का लाभ दिलाने की मांग प्रदेश की भाजपा सरकार से की गई।
ये सत्य की जीत है,जनहित में हमेशा खड़ी रहूंगी- छन्नी साहू
धरनास्थल पर पहुंची पूर्व विधायक छन्नी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ये परिणाम महिलाएं व बच्चों से जुड़ा हुआ था,ये जीत उन माताओ की जीत है जिन्होंने दिनरात अपनी उपस्थिति देते हुए प्रशासन को झुकाने का काम किया है,हमारी लड़ाई की विशेष गांव या व्यक्ति से नही हमारी लड़ाई शासन व प्रशासन से थे जिसमें हम सफल हुए।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम,सतनाम समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य कुमार खिलाड़ी,यादव समाज के संरक्षक जयपाल यादव ,मदन साहू,मोतीलाल सिन्हा,भागवत सिन्हा,विजय भारद्वाज, शैलेन्द्री सिन्हा,टीआर पन्द्रे,प्यारेलाल मंडावी,यशोदा बाई,दया राम कौशल,चंद्रभान कोर्राम ,प्यारे लाल मंडावी,भागवत कस्तूरे,दयादास चंद्रवंशी ,दीनदयाल ,सरिता मानिकपुरी,मनोहर मंडावी सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहें।
