सोना-चांदी के बढते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


*संगठन के महत्वपूर्ण निर्देश पर भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानी महामंत्री गयाब?*

छूरिया देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से वर्तमान में मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विपिन यादव जी के निर्देश व खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने छुरिया नगर भ्रमण कर नारेबाजी करते हुए सोना-चांदी दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया तथा पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी के बढ़े दाम कम करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान व्यापारियों से संवाद करने पर उनका कहना था कि देशभर में लगभग 3.5 करोड़ से अधिक लोग कारीगर, जौहरी, कर्मचारी एवं पॉलिश कार्य से जुड़े हुए हैं। बढ़ती कीमतों और सरकार के बयानों के कारण सोने की मांग अचानक प्रभावित हुई है, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है।

वहीं ग्राहकों ने बताया कि पहले परिवार बेटी के भविष्य एवं शादी-विवाह के लिए थोड़ी-थोड़ी बचत कर गहने तैयार कर लेते थे, लेकिन आज सोना-चांदी के आसमान छूते दामों के कारण यह सपना पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर, सोना चांदी दूकान व किराना दुकानों के सामने तख्ती और बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ग्राहकों से बढ़ती महंगाई पर वार्तालाप किया जिसमे ग्राहकों मे सरकार के प्रति रोष व आक्रोश देखने को मिला।
इस अवसर पर खुज्जी विधानसभा पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू जी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया श्रीमती राजकुमारी सिन्हा जी, ब्लाक कांग्रेस छुरिया अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू जी,जिला महामंत्री श्री राजकुमार सिन्हा,पूर्व अध्यक्ष श्री रितेश जैन, पूर्व महामंत्री श्री चुम्मन साहू,नगर पंचायत छुरिया पार्षद सोनू खान जी, रोशन रजक जी, वसीम, मनोज यादव जी,प्रकाश शर्मा जी, कमलेश यादव जी, भीखम देवानंद जी, विजय साहू जी, महानंद जी, पितांबर साहू जी, शकील कुरेशी जी, रोहित वर्मा जी, धनेंद्र कोठारी जी, निलेश पाल जी, अश्विन सिन्हा जी, दिनेश मडावी जी, अजय कुमार जी, ललित कुमार जी, कन्हैया कोले जी, हेमलता बंजारे जी,कल्पना मांडवी जी, ईश्वरी मिरि, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *