मैदानी इलाकों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों को मिले उचित सुरक्षा – हारुन मानिकपुरी

(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राजनांदगांव के सिंघोला में नायाब तहसीलदार के धक्का मुक्की, अत्यंत निंदनीय श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने राजनांदगांव शहर से लगे सिंघोला में नायाब तहसीलदार श्री राकेश नागवंशी के साथ की गई धक्का मुक्की और दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि उक्त घटना अत्यंत निंदनीय है। इससे शासकीय सेवा में लगे अधिकारी कर्मचारियों की मान-सम्मान को गहरा आघात पहुंचा है। श्री हारुन मानिकपुरी ने अफसोस जाहिर किया है कि जिला मुख्यालय से लगे हुए सिंघोला में पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद एक जिम्मेदार अधिकारी नायाब तहसीलदार श्री राकेश नागवंशी के साथ धक्का मुक्की,गाली-गलौज, अमर्यादित व्यवहार किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने प्रभारी मंत्री श्री यादव जी एवं जिला कलेक्टर राजनांदगांव से आग्रह किया है उक्त घटना की अतिशीघ्र निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *