सहकारिता का अर्थ ही सबका साथ, सबका विकास : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा

जनपद अध्यक्ष ने कहा किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण डॉ. रमन की देन ।
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के ग्राम पंचायत आतरगांव में नवीन सेवा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, हिरेंद्र साहू प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति बादराटोला, श्रीमती भारती देवांगन जनपद सदस्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना किया गया,साथ ही अरपा पैरी के धार राजकीय गीत पश्चात्,नवीन सेवा सहकारी समिति भवन में फीता काटकर, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज करने से उनके जीवन में खुशहाली आई है । आज का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है,प्रदेश के यश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों अपने वादा अनुरूप इकतीस सौ रुपए धान की कीमत प्रदान की है,साथ ही किसानों के हित में प्रदेश में 515 पैक्स नवीन सेवा सहकारी समिति गठित कर सेवा,सुशासन को बढ़ावा दिया है । आज इसी कड़ी में हमारे जनपद क्षेत्र के आतरगांव में नवीन सेवा सहकारी समिति का गठन हुआ है, जो हमारे विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारिता का अर्थ ही होता है “सबका साथ, सबका विकास”। जब हम मिलकर काम करते हैं, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यह समिति हमारे किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए एक मजबूत सहारा बनेगी। इस समिति के माध्यम से हमें खाद, बीज, ऋण, और अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को समय पर सहायता मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हिरेंद्र साहू ने बताया कि यह समिति सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि हमारे गांव के उज्जवल भविष्य की नींव है। इसके माध्यम से हम बिचौलियों पर निर्भरता कम करेंगे और अपने हक का पूरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जनपद सदस्य भारती देवांगन ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम सभी मिलकर इस समिति को सफल बनाएंगे। इसमें पारदर्शिता, ईमानदारी और सहयोग की भावना बनाए रखेंगे। क्योंकि सहकारिता की ताकत तभी बढ़ती है, जब उसमें सभी की भागीदारी होती है।”जहां सहयोग की भावना होती है,वहीं विकास की गंगा बहती है।” इस अवसर पर श्रीमति रजवंतीन बाई यादव,भालचंद साहू पूर्व सरपंच,सुनीता बखरे,हेमंत कौशल, अदली राम साहू,बिसेसर साहू सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *