जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : नगर पंचायत छुरिया में बौद्ध समाज द्वारा आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती की 135 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व प्रमुख अतिथि के रूप में अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया,मनोज सिन्हा,शिव टेमरे,दिनेश कुरेटी, केशो वैद्य मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (बाबा साहेब) भारत के महान समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता थे। सामाजिक न्याय के अग्रदूत जिन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। बाबा साहेब का आदर्श वाक्य
“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश दिया। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय पटेल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने हमेशा कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हर व्यक्ति को समान अधिकार और अवसर मिलेगा। बाबा साहेब ने भारत का संविधान बनाकर हर नागरिक को समान अधिकार दिए। आज हम जो स्वतंत्रता, समानता और अधिकारों की बात करते हैं, वह उनकी देन है। वे सिर्फ एक नेता नहीं थे, बल्कि एक महान विचारक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हमें सिखाया कि अगर हम अपने अधिकारों के लिए खड़े नहीं होंगे, तो कोई और नहीं खड़ा होगा। इस अवसर पर नैनसिंह पटेल,तोरण दास वैष्णव, बूटुक लाल हमने,हेमराज सहारे,ललित मेश्राम,राजकुमार भंवर,,कन्हैया तेमरे,मनोज कोचे सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
