जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सेतु बनाने का प्रयास : संजय सिन्हा

गांव चलो, घर घर चलो अभियान में बोले जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
➡️छुरिया : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल गैंदाटोला के ग्राम पंचायत टीपानगढ़ में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर और भाजपा मंडल गैंदाटोला के निर्देश पर “गांव चलो, घर चलो अभियान” में मुख्यवक्ता के रूप में पहुंचे जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के साथ श्रीमती बीरम बाई मंडावी,डोमन पटेल महामंत्री मंडल भाजपा गैंदाटोला,स्वाति मंडावी सरपंच, टीपानगढ़,दरबार साहू,जीतलाल साहू,महेश मंडावी उपस्थित रहे, सिन्हा ने एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक जनसंपर्क और संगठन मजबूत करने वाला अभियान है। इस अभियान के तहत भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सीधे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से मिलकर सीधा संवाद करना ही पार्टी का उद्देश्य हैं। हमारा उद्देश्य जनता से जुड़ना और उनकी समस्याएं समझना, और उनका समाधान करना है। सरकारी योजनाओं की जानकारी देना ,लोगों की समस्याएं सुनना और समाधान करना,पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ाना,गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करना,घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार लाभार्थियों से फीडबैक लेना,एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना
स्थानीय मुद्दों पर चर्चा और समाधान करना हमारा प्रयास होना चाहिए । यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सेतु बनाने का प्रयास है। इसका उद्देश्य है कि हम सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाएं, हर घर तक पहुंचें, और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही समाधान करे। अक्सर देखा जाता है कि योजनाएं बनती तो हैं, लेकिन उनकी जानकारी हर व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में यह अभियान एक माध्यम बनता है जिससे हम सरकार की योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचा सकें। यह अभियान हमें यह भी सिखाता है कि हमें केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच रहना चाहिए। हमें लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। हमें उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करना चाहिए। जब हम किसी गांव में जाते हैं, किसी घर में बैठते हैं, चाय पीते हैं और बातचीत करते हैं, तो एक विश्वास बनता है। यही विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *