ग्राम गिधवा भांवर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम एवं मूर्ति अनावरण का आयोजन
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिधवा भांवर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस गरिमामयी आयोजन में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री अजय पटेल, जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद सदस्य छुरिया श्री उभय राम मंडावी, श्रीमती भानबाई मंडावी, श्री रामकुमार मंडावी, श्री शिव प्रकाश टेमरे, सरपंच आमगांव श्री राकेश वालदे, श्री चिन्ता राम जामुर्या, ग्राम पटेल श्री गांधी दास साहू, श्री लखन लाल नांदेश्वर, श्री मुंशी लाल नांदेश्वर, श्री नारायण लाल नांदेश्वर, श्री दयाराम सलामे, श्री सहदेव राम साहू, श्रीमती कंचरा बाई नांदेश्वर, श्रीमती शंमिता बाई कंवर, श्रीमती केन्द्री साहू, श्री दीआ नांदेश्वर सहित समाज के प्रमुखजन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और समरसता स्थापित की जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।
प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती बिरम मंडावी एवं श्री अजय पटेल ने भी अपने संबोधन में बाबा साहेब के संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और बाबा साहेब के जीवन संघर्ष एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता रही, जो इस बात का प्रतीक है कि बाबा साहेब के विचार आज भी जन-जन में जीवित हैं। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे एवं जागरूकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
