शीतला माता मंदिर परिसर में जनसुविधा विस्तार की दिशा में बड़ा कदम,शेड निर्माण के भूमिपूजन में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमगांव (कुमर्दा) में धार्मिक आस्था और ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जहां शीतला माता मंदिर के सामने भव्य शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में
जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। साथ ही इस अवसर पर हीरालाल नेताम संरपंच, चन्द्रभान साहू ग्राम पटेल, योगेन्द्र गजपाल अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, अगनु राम साहू, समिति के अध्यक्षगण व सदस्य देवेन्द्र साहू, भूषण साहू, घसीया राम साहू, सूरज राम साहू, अजीत देवांगन, भगवानी राम साहू, श्देवनाथ साहू सहित ग्रामवासी व सदस्यगण उपस्थित थे।
पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए भूमिपूजन में स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहित उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। शीतला माता मंदिर परिसर में प्रस्तावित यह शेड ग्रामीणों के लिए आगामी वर्षों में धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठकों, सार्वजनिक आयोजन, यात्रियों के ठहराव और बरसात-धूप से सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने कहा—“ग्रामीणों की आस्था और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए शीतला माता मंदिर परिसर का विकास हमारी प्राथमिकता है। यह शेड केवल एक निर्मित संरचना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की भावना, धर्म और विकास का प्रतीक है। जनभागीदारी से होने वाले कार्य सदैव सफल और स्थायी होते हैं।”
उन्होंने ग्रामवासियों के सहयोग, समर्पण और सामाजिक एकजुटता की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि शेड निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के सदस्य, महिलाएं, युवा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *