सीएससी सेंटर भवन निर्माण सहित 15 लाख रुपए की विकास कार्यों हेतु जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की भूमिपूजन

ग्राम पंचायत शिकारीमहका जल्द डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़ेगा



जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : विकासखंड के ग्राम पंचायत शिकारीमहका में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरिया के युवा अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया । इस अवसर पर मुख्यरूप से नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया, श्रीमती शकुन कुंदन बडोले सरपंच,दिनेश साहू उपसरपंच मौजूद रहे । इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने बताया की सी एस सी सेंटर भवन निर्माण कार्य 5 लाख रुपए,देवगुड़ी निर्माण हेतु 5 लाख रुपए,पुलिया निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है,स्वीकृति दिलाने के लिए ग्रामीणों ने अध्यक्ष का आभार जताया है,आगे उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। सरकार की अधिकतर योजनाएँ और सेवाएँ अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो रही हैं। लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में हर व्यक्ति के पास न तो इंटरनेट की सुविधा होती है और न ही डिजिटल ज्ञान। ऐसे में सीएससी सेंटर, यानी कॉमन सर्विस सेंटर, गाँव-गाँव में डिजिटल सुविधा का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरा है। सीएससी सेंटर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह सरकारी सेवाओं को आम जनता तक सरल और सुलभ बनाता है। जैसेआधार कार्ड बनवाना, पैन कार्ड आवेदन, बिजली बिल जमा करना, बैंकिंग सेवाएँ, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवानाये सभी सेवाएँ अब गाँव में ही उपलब्ध हैं। इससे लोगों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनका समय व पैसा दोनों बचता है। दूसरा बड़ा लाभ यह है कि सीएससी सेंटर रोजगार का एक अच्छा साधन भी है। गाँव के युवा सीएससी सेंटर खोलकर स्वयं रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ता है साथियों, सीएससी सेंटर डिजिटल साक्षरता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। यहाँ लोगों को कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग सिखाया जाता है, जिससे वे डिजिटल दुनिया से जुड़ पाते हैं। आज के समय में यह बहुत जरूरी है। इसके अलावा, सीएससी सेंटर के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आसानी से मिलती है। किसान, मजदूर, विद्यार्थी और महिलाएँ सभी वर्ग के लोग यहाँ से योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, श्रम कार्ड आदि की जानकारी और आवेदन यहीं से संभव है। सीएससी सेंटर ग्रामीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह न केवल सेवाएँ प्रदान करता है, बल्कि लोगों को जागरूक भी बनाता है। डिजिटल इंडिया मिशन को सफल बनाने में सीएससी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि सीएससी सेंटर हमारे गाँवों को शहरों के बराबर लाने का एक सशक्त माध्यम है। हमें इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।
“डिजिटल सेवा से जुड़ें, विकास की राह पर बढ़ें।” इस अवसर पर खुमान सिन्हा पंच,बैशाखू राम सिन्हा,भीषम शोरी, रामा निषाद,निर्भय यादव सहित पंच गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *