दुर्गा अष्टमी: विधायक पुरंदर मिश्रा का संदेश – शक्ति, शांति और समृद्धि का पर्व

रायपुर(Raipur)26 मार्च 2026: नवरात्रि के पावन पर्व के अंतर्गत दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व हमें शक्ति, साहस, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। दुर्गा अष्टमी का दिन विशेष रूप से माँ के महागौरी स्वरूप की पूजा का प्रतीक है, जो जीवन में शुद्धता, शांति और समृद्धि का संचार करता है।

मिश्रा ने कामना की कि माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली प्रदान करें तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशक्ति को जागृत करने और बुराइयों पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है।इस पावन अवसर पर विधायक मिश्रा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएँ तथा समाज में सकारात्मकता का संदेश फैलाएँ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *