जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम बरगा में बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव के द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंन्द्राकार ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू व जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिनिधि व समाजसेवी श्री पप्पू चंद्रकार भी जिला सहकारी बैंक के अचला नांदेश्वर मुख्य ऋण अधिकारी,लीड बैंक मैनेजर मोनीष शर्मा जी, डायरेक्टर सर अमित कुमार मिश्रा, श्री ऋषभ मिश्रा जी वरिष्ठ संकाय बैंक आफ बड़ौदा, श्री प्रेमचंद साहू, संकाय, मनोज कुमार नायक जिला विकास प्रबंधक नबार्ड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान करने के साथ-साथ क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और प्रतिभा को भी प्रोत्साहित करना जरूरी है, जिससे समाज का समग्र विकास संभव हो सके।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा गया कि बच्चों को समय-समय पर सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। साथ ही इस अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारी कर्मचारी व नबार्ड के अधिकारी कर्मचारी, महिलाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
