जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पांडेटोला में विगत दिनों कालामंच और अहाता निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया । इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,सोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमों मंडल छुरिया,नकुल नेताम प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति भोलापुर,प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे । एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को दृष्टिगत रखते कार्य की स्वीकृति दिलाई हाई है । उक्त कलामंच के निर्माण हो जाने से गांव में धार्मिक आयोजन,गणेश,दुर्गा,शादी समारोह सहित अनेक कार्यक्रम में इसका उपयोग होगा । साथ ही स्कूल के अधूरे आहता निर्माण भी पूर्ण हो जायेगा । उपरोक्त दोनों कार्य हेतु पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कार्यक्रम को प्रकाश मोटघरे,सोहन साहू,नकुल नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कीर्तन साहू सरपंच,टेकराम साहू सहित पंचगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
