(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
*छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विगत दिवस छुरिया विकासखंड कुही सोसायटी के ग्राम टिपानगढ़ के एक कृषक के धान खरीदी को लेकर प्रशासन द्वारा निर्देशित सत्यापन टीम के लापरवाही से उपजे विवाद को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने गंभीरता दिखाकर किसानों के साथ खड़ी होकर तहसील कार्यालय छुरिया में धरना देकर प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्या से अवगत कराया, साथ ही धरने पर बैठे किसानों द्वारा पटवारी की लिखित शिकायत sdm को दिया गया,जहां पाया गया कि सत्यापन टीम के लापरवाही एवं अनियमितता पाई गई जिस पर एसडीएम डोंगरगांव के द्वारा उक्त सत्यापन टीम के पटवारी पर कठोर कार्यवाही करने की आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर धरना खत्म किया गया परंतु आज पर्यन्त तक उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही शून्य है। जहां एक और छत्तीसगढ़ की साय सरकार सुशासन की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग ही भ्रष्ट अधिकारी/ कर्मचारियों को बचाने लामबंद हो रहे हैं, पूर्व विधायक ने आगे कहा कि ये कैसा सुशासन है। विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भ्रष्ट कर्मचारियों यो को बचाने में जुटी हुई दिखाई दे रही है।*
