नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का भूमिपूजन, यहां केवल एक भवन का निर्माण नहीं होगा, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी बनेगाजनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्रामपंचायत तुर्रेगढ़ में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यरूप रूप से जगजीत सिंह भाटिया,उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,श्रीमती हरीला चंद्रवंशी सभापति जनपद पंचायत छुरिया, दीपक कलामें सरपंच उपस्थित रहे । एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि आज हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। आज हमारे गांव में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र के भूमिपूजन का शुभ अवसर मे संपन्न हुआ है। यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। जनपद अध्यक्ष ने कहा बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के स्वस्थ विकास, पोषण, शिक्षा और संस्कार का पहला विद्यालय होता है। यहीं से हमारे नन्हे-मुन्नों को सीखने, समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही यह केंद्र गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के लिए भी मार्गदर्शन और पोषण का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभापति हरिला ने कहा कि
नया आंगनबाड़ी भवन बनने से
बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा,माताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी,
और गांव का सर्वांगीण विकास होगा। कलामे ने आभार प्रकट करते हुऐ मैं इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों, तथा सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से यह सपना साकार हो हुआ है। आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम इस केंद्र की देखभाल करेंगे,बच्चों को नियमित रूप से यहां भेजेंगे,और इसके विकास में अपना सहयोग देंगे।
आइए, हम मिलकर अपने बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारी बनाएं, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन करें।
यह आंगनबाड़ी केंद्र हमारे गांव के लिए प्रगति, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बने। इस अवसर कौशल चंद्रवंशी, पंचगण मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *