(जसीम कूरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक छन्नी साहू और जाकेश साहू के बीच कुछ वर्ष पूर्व से चला आ रहा विवाद अंततः समाप्त हो गया है,पूर्व विधायक छन्नी साहू ने शिक्षक जाकेश साहू के ऊपर अपनी सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल के मामले में सेशन कोर्ट में मानहानि का दावा किया था ,जिसके बाद जाकेश साहू को जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया,आज जाकेश साहू ने पूर्व विधायक के पक्षकार वकील अब्दुल जाकिर सिद्दीकी के माध्यम से अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर पूर्व विधायक के विरुद्ध प्रकाशित कराए गए खबरों के माध्यम से उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने के विषय को लेकर माफी मांगी, साथ ही ऐसा कृत्य की पुनरावृत्ति न करने की बात कही,जिसके बाद पूर्व विधायक ने आपसी मतभेद को समाप्त करते हुए जाकेश साहू को माफ करने की बात की।
