धन,श्रम हो या सहयोग मरीज के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है : जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बुचाटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया, डॉ. उमेश भगत विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दिग्विजय शर्मा मौजूद रहे । शर्मा ने जीवनदीप समिति अध्यक्ष सहित सभी मनोनित अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया । श्री सिन्हा ने सभी सदस्यों व उपस्थित सभी कार्यालिन स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि
आज प्रथम बैठक के पावन अवसर पर यहाँ उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। जीवन दीप समिति केवल एक संस्था नहीं है, बल्कि मानव सेवा का एक जीवंत उदाहरण है। यह समिति उन लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर आती है, जो निराशा और पीड़ा से जूझ रहे होते हैं। मित्रों,
हॉस्पिटल वह स्थान है जहाँ इंसान जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करता है। ऐसे समय में यदि किसी को प्रेम, सहयोग और सहानुभूति मिले, तो उसका आत्मबल कई गुना बढ़ जाता है। यही कार्य जीवन दीप समिति निरंतर कर रही है। यह समिति जरूरतमंद मरीजों की सहायता करती है, गरीब परिवारों को संबल देती है, और समाज में सेवा की भावना को जागृत करती है। मैं समिति के सभी सदस्यों को दिल से बधाई देता हूँ, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। आप सब वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज के समय में जब लोग अपने स्वार्थ में उलझे रहते हैं, तब जीवन दीप समिति जैसे संगठन यह साबित करते हैं कि इंसानियत अभी जीवित है। मित्रों, हम सबका भी यह कर्तव्य है कि हम इस सेवा कार्य में अपना योगदान दें चाहे वह समय हो, धन हो, श्रम हो या सहयोग। छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
अंत में, मैं यही कहना चाहूँगा कि
आइए, हम सब मिलकर सेवा, करुणा और सहयोग के इस दीपक को हमेशा प्रज्वलित रखें। जीवन दीप समिति यूँ ही समाज को प्रकाश देती रहे, यही मेरी मंगलकामना है । साथ ही शर्मा ने आय व्यय का व्यवरा प्रस्तुत किया,दवाई सहित अन्य आवश्यक उपकरण,समान खरीदी की प्रस्ताव भी पारित किया गया,साथ ही हॉस्पिटल में आहाता निर्माण, बिल्डिंग की छत बारिश के दिनों में सीपेज होने की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई,श्री सिन्हा ने हॉस्पिटल को साफ सफाई की प्रसंशा भी की । इस अवसर पर ऊभे राम मंडावी जनपद सदस्य, अलेंद्र चंद्रवशी सरपंच,गणेश साहू सचिव,मेश्राम,ललिता चंद्रवंशी, थामबाई चंद्रवंशी,रामकुमार मंडावी सहित पंच गण उपस्थित रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *