(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : विकासखंड छुरिया के ग्राम पंचायत बुचाटोला में सीसी रोड निर्माण हेतु पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया,इस अवसर पर संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया व खिलेश्वर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा गैंदाटोला,चंद्रिका प्रसाद साहू,आत्माराम चंद्रवंशी, उभेराम मंडावी,ललिता चंद्रवंशी उपस्थित रहे । श्री सिन्हा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे गांव में सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट सड़क) का निर्माण होने जा रहा है। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि हमारे गांव के विकास, सुविधा और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा । साथियों, पहले बरसात में कीचड़, गर्मी में धूल और चलने में परेशानी यह हमारी रोज़मर्रा की समस्या थी। लेकिन आज इस सीसी रोड के बनने से बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना आसान होगा,किसानों को अपनी फसल बाजार तक ले जाने में मदद मिलेगी, और गांव का व्यापार व रोजगार बढ़ेगा।
यह सड़क हमारे गांव को शहरों से जोड़ने का माध्यम बनेगी और हमें विकास की मुख्य धारा से जोड़ेगी।
सरपंच अलेंद्र चंद्रवंशी ने कार्य की स्वीकृति दिलाने के लिए उपस्थित जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का आभार जताया साथ ही सभी अतिथियों का व शासन- प्रशासन, ग्राम पंचायत और सभी जनप्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद भी किया है, जिन्होंने हमारे गांव की इस जरूरत को समझा और इसे पूरा किया। इस अवसर पर पंचगण मौजूद रहे ।
