खुज्जी विधानसभा में वोट चोरी के प्रयास का भंडाफोड़

*फॉर्म-7 के जरिए कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश उजागर*
राहुल गांधी द्वारा उजागर वोट चोरी के क्रम में खुज्जी में बड़ा खुलासा
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित लोगों द्वारा फॉर्म-7 के माध्यम से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कराने के सुनियोजित प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे वोट चोरी का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए आज तहसीलदार एवं छुरिया थाना प्रभारी को 52 पेज के ठोस दस्तावेज़ी साक्ष्यों के साथ लिखित ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी छुरिया रेस्ट हाउस के पास एकत्रित हुए, जहाँ से कारों के काफिले के साथ तहसील कार्यालय पहुँचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन यादव स्वयं वाहन चलाते हुए, अपने साथ वर्तमान विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल तिवारी एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन को बैठाकर तहसील कार्यालय पहुँचे।उनके पीछे कांग्रेसजनों का लंबा वाहन काफिला था। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि यह प्रयास केवल चुनावी अनियमितता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायपुर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी ने SIR प्रक्रिया पर विशेष सतर्कता और निगरानी के निर्देश दिए थे, और उन्हीं निर्देशों के अनुरूप की गई जांच-पड़ताल एवं सजगता के कारण खुज्जी विधानसभा में भाजपा के वोट चोरी प्रयास के इस कृत्य का भंडाफोड़ संभव हो पाया है। ज्ञापन के साथ सौंपे गए दस्तावेज़ों में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि भाजपा समर्थित व्यक्तियों द्वारा विधिवत आवेदन देकर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र किया गया। प्रस्तुत साक्ष्यों में आवेदनकर्ता का नाम, उसका मतदाता परिचय पत्र तथा जिन मतदाताओं के नाम विलोपित करने का प्रयास किया गया है, उनकी पूरी जानकारी संलग्न है। यह प्रयास खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गैदाटोला, जोशीलमती, दैहान, खोराटोला, हैदलकोड़ो, पठानढोड़गी एवं पुर्रामटोला क्षेत्रों में किया गया है। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा कि फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने का यह प्रयास भाजपा की वोट चोरी की मानसिकता का खुला प्रमाण है। यदि शीघ्र अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी को आमरण अनशन जैसे कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। तहसीलदार वसीम सिद्दीकी एवं छुरिया थाना प्रभारी पटेल जी ने सौंपे गए दस्तावेज़ों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज बाँधव व चुम्मन साहू,, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, तरुण सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, ललित साहू, अमित अग्रवाल, पूरन नेताम, विनोद मंडलोई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमर्दा प्रताप धावड़े, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, पार्षद दबिज खान, सोनू खान, रोशन ठाकुर, पूर्व पार्षद राधे ठाकुर, जावेद मेमन, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिला, ब्लॉक, नगर व नगर पंचायत स्तर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *