“केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. सलीम राज”

रायपुर(Raipur) केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने सराहनीय बताते हुए इसे विकसित भारत का बजट कहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

डॉ. राज ने कहा कि इस बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 3400 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और मध्यम वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी इसमें ठोस योजनाएँ शामिल हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएंगे, वहीं रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेंगी।

डॉ. राज ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय घोषणाओं का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री ने जिस तरह से हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएँ प्रस्तुत की हैं, वह सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों, छोटे व्यवसायों और स्थानीय उद्योगों को इससे लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समरसता और मजबूत होगी। डॉ. सलीम राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में विकसित भारत का सर्वस्पर्शी बजट है, जो हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *