➡️ फर्जी तरीके से वोटर आईडी का इस्तेमाल कर नाम कटवाने की शिकायत, पीड़ित ने बताया साजिश
भाजपा नेता मोनू गुप्ता
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बखरु टोला निवासी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति के वोटर आईडी कार्ड का कथित रूप से फर्जी तरीके से दुरुपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि उसके नाम से चुनाव कार्यालय में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि उसने स्वयं ऐसी कोई शिकायत नहीं की।
पीड़ित के अनुसार ग्राम बखरु टोला निवासी एवं भाजपा नेता हितेश मोनू गुप्ता द्वारा उसके वोटर आईडी कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए किसी सिस्टम/सिर (Sir) में नाम कटवाने से संबंधित फर्जी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित हैरान और आक्रोशित है। पीड़ित ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मैंने अपने वोटर आईडी को लेकर किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। न तो नाम कटवाने के लिए आवेदन दिया गया है और न ही किसी प्रकार का अधिकृत पत्र मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह पूरी तरह से फर्जी और साजिश के तहत किया गया कृत्य प्रतीत होता है। इस पूरे मामले को लेकर यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में और किस उद्देश्य से किसी नागरिक के मताधिकार से जुड़ी पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है। वोटर आईडी जैसे संवेदनशील दस्तावेज का गलत इस्तेमाल न केवल अपराध है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर भी सीधा प्रहार माना जाता है। पीड़ित ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी नागरिक के वोटिंग अधिकारों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ न हो। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। आम नागरिकों में भी चिंता देखी जा रही है कि यदि इस प्रकार फर्जी शिकायतें दर्ज होने लगें, तो आम मतदाता अपने अधिकारों को लेकर कैसे सुरक्षित महसूस करेगा।
