(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड मुख्यालय में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित रजत महोत्सव का कार्यक्रम तहसील साहू सदन छुरिया में रखा गया था । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती उत्तरा निषाद सभापति, ए.के.चतुर्वेदी सहायक अभियंता, विद्युत वितरण कंपनी,छुरिया,मयाराम साहू मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि 2000 से 2025 तक विद्युत विभाग द्वारा किए गए छत्तीसगढ़ प्रदेश व छुरियांचल में किए प्रमुख कार्यों का भी जिक्र किया । उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ देश का नंबर 1 राज्य बनने आधार है बिजली । ” विद्युत छत्तीसगढ़” के पॉवर की ताकत ही तो है, 25 वर्षो में खेत से उद्योग तक,ज्ञान से विज्ञान तक,रोजगार से रफ्तार तक सबके साथ,सबका विकास की नींव पर गढते, संवरते रोशन छत्तीसगढ़ को सिरजाया है । यह छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ बिजली के भंडार का सूचक मात्र नहीं बल्कि अस्मिता का बोध कराता है । सबको साथ लेकर,सबके विकास का लक्ष्य और सबके जीवन मे रोशनी फैलाने को भावना लिए हम आगे बढ़ रहे है । श्रीमती उत्तरा निषाद ने कहा कि पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 01 से 03 किलोवाट के सौर विद्युत संयंत्र स्थापित करने पर केंद्र सरकार द्वारा 78000 रुपए का अनुदान एवं राज्य सरकार द्वारा 30000 रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है । प्रदेश मे 25000 से अधिक घरों में सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके है । नियमित बिजली बिल भुगतान करने उपभोगताओं व सूर्यघार मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता सड़क चिरचारी शिव चंद्रवंसी,भारत साहू सहित उपभोक्ता मौजूद रहे ।
