महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण धरना, मनरेगा बचाव संग्राम के तहत सांकेतिक चक्का जाम

धान खरीदी में हो रही परेशानियों और पुष्प दिवस पर शराब दुकान खुले रहने के विरोध में छुरिया में जोरदार प्रदर्शन
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजनांदगांव जिले के छुरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान मनरेगा को कमजोर करने, किसानों से धान खरीदी में हो रही देरी और गांधी जी के पुष्प दिवस पर शराब दुकान खुले रहने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
जिले के छुरिया ब्लॉक में दिनांक 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 01:00 बजे पुराना बस स्टैंड, छुरिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी के आह्वान पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष आदरणीय विपिन यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा किया गया। धरना स्थल पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात “मनरेगा बचाव संग्राम” के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार पर मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के किसानों की धान खरीदी में हो रही भारी परेशानियों को लेकर शासन को घेरा। वक्ताओं ने मांग की कि धान खरीदी की निर्धारित तिथि को तत्काल बढ़ाया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को पुष्प दिवस के रूप में मनाए जाने के बावजूद शराब दुकानों के खुले रहने को गांधी जी के विचारों और आदर्शों का अपमान बताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से ऐसे निर्णयों पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के , पूर्व विधायक आदरणीय श्रीमती छन्नी चंदू साहू जी एवं पूर्व विधायक आदरणीय प्रकाश यादव जी की पंकज बधाव जिला प्रवक्ता अनीश खान महामंत्री जिला कांग्रेस चुम्मन साहू रितैश जैन सीमा यादव पुष्पा सिन्हा राजकुमारी सिंन्हा शकील कुरैशी प्रकाश शर्मा राधे ठाकूर रोशन रजक सूनिल लारोकर सोनू ख़ान अमित अग्रवाल एकनाथ सिन्हा गरिमामयी उपस्थिति रही। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, तथा कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र साहू ने सभी कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं ख़बर लिखें जाने तक शराब दुकान बंद करने गए कांग्रेसी शराब भट्टी पर देर शाम डटे रहे प्रशासनिक अमला क भी रहा जमावड़ा आबकारी राजस्व पुलिस प्रशासन

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *