जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट
: छुरिया विकासखंड के ग्राम पाटेकोहरा जो नेशनल हाईवे के किनारे बसे गांव जहां लंबे अरसे से कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जाता आ रहा है,पहला मैच कोकपुर और टेडेसरा के मध्य खेला गया,उक्त कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,अध्यक्षता श्रीमती प्रभा तिवारी,सहायक परिवहन अधिकारी चेक पोस्ट, पाटेकोहरा,विशेष अतिथि के रूप में कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया, नैनसिंह पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय खेले जाने वाले खेलों में से एक है । क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारत की पहचान, जुनून और भावना बन चुका है। गली-मोहल्लों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैदानों तक, हर जगह क्रिकेट का उत्साह देखने को मिलता है।
क्रिकेट हमें अनुशासन, टीमवर्क, धैर्य और नेतृत्व का पाठ पढ़ाता है। इसमें जीत के साथ विनम्रता और हार के साथ आत्ममंथन करना सिखाया जाता है। एक खिलाड़ी अकेले मैच नहीं जीतता, बल्कि पूरी टीम के सहयोग से सफलता मिलती है यही जीवन का भी सत्य है। श्रीमती तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में क्रिकेट ने हमें सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, एम. एस. धोनी और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। इन खिलाड़ियों की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। पटेल ने भी अपनी विचार रखते बताया कि
क्रिकेट हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह एकाग्रता बढ़ाता है, तनाव कम करता है और आत्मविश्वास को मजबूत करता है।
हमें क्रिकेट को केवल मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण के माध्यम के रूप में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर महेंदर चंद्रवंशी,राजकुमार सिन्हा, दुलेचन्द सिन्हा,दुर्योधन साहू,सुमीत साहू,बिसौहा सिन्हा सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
